शर्मा ने बताया कि गोरखपुर से एमएलसी सी.पी चन्द का बाराबंकी और गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की गतिविधियों से गहरा लगाव है। वह गांधी जयन्ती समारोह के संरक्षक है। साथ ही गांधी जयन्ती की लगभग सभी गतिविधियों में उनका मार्गदर्शन और सहयोग रहता है। उनके पिता स्व. मार्कण्डेय चन्द उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य ही नहीं बल्कि मंत्री भी रहे। जिनका भी बाराबंकी से विशेष स्नेह रहा है। शर्मा ने बताया कि सी.पी चन्द ने राजनीति में स्मृतिशेष मार्कण्डेय चंद की छवि को आत्मसात कर जनता का दिलों को जीता है। साथ ही एक जन प्रतिनिधि के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता पाई है। उन्होंने सरकार के साथ मिलकर, योग्य अफसरों के सहयोग से अपने बुलंद इरादों को जनता के सामने रखा। यही उनकी लोकप्रियता का अदभुत संगम है। श्री शर्मा ने कहा कि श्री चन्द जनता की समस्याओं का निराकरण तत्परता के साथ कराते हैं। हर स्तर पर उनके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में बदलाव की बयार दिखायी दे रही है। वह अपने कामकाज के प्रचार से इतर तत्काल एक्शन करने पर यकीन करते हैं। वह अपनी कुशल कार्यशैली और दूरदर्शी सोच से जनता की आवाज बनकर हर दिन नई लकीर खींच रहे हैं। वह अपने विजन पर आगे बढ़ते हुए देश व समाज का प्रतिनिधित्व करते रहे।
Related Posts
महर्षि भारद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के न्यासी मंडल की बैठक
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 28 जून । महर्षि भारद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के न्यासी मंडल की बैठक रविवार की सायं…
अयोध्या : मिल्कीपुर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान
ख़बर शेयर करें -अयोध्या : मिल्कीपुर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान अयोध्या, 05 फरवरी (हि.स.)। मिल्कीपुर…
नाबालिक से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
ख़बर शेयर करें -यह फैसला एडीजे पॉव्सो कोर्ट उरई, जालौन द्वारा सुनाया गया। पुलिस और अभियोजन पक्ष के संयुक्त प्रयासों…
