पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई कहते है कि सड़क की मरम्मत को लेकर नगर निगम,बीडीए और पीडब्लूडी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके कारण ही शहर के मध्य से गुजरने वाली सड़क पर हमेशा गड्ढे रहते हैं। बीच-बीच में सड़कों की मरम्मत की जाती है। लेकिन यह के वल खानापूर्ति दिखाई देती है। हालात यह है कि देवीसिंह भाटी के घर के आगे एक माह पहले बनी सड़क शुरूआती बारिश में ही उखड़ गई हैं। जिसके कारण वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराया जाना चाहिए। इतना ही नहीं सादुलगंज में बीच सड़क बड़े बड़े गढ्ढे हो जाने से बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें एक बुजुर्ग दुपहिया वाहन सहित गिर गये और चोटिल हुए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। अगर आगामी दस दिनों में सड़कों के हालात नहीं सुधरे तो आन्दोलन किया जाएगा।
Related Posts
पुष्कर में होली मनाने आए इजरायली पर्यटक युद्ध की खबरों से चिंतित
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 02 मार्च । इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के तनाव का असर अब राजस्थान…
251 पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का आयोजन
ख़बर शेयर करें -आचार्य श्याम शरण महाराज के मार्गदर्शन में तथा पडितों के नेतृत्व में विधिपूर्वक रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया।आचार्यों…
वागड़ की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार: सांसद राजकुमार रोत ने रेल मंत्री से मिलकर रखीं 13 मांगें
ख़बर शेयर करें -रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद रोत ने डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “राजा डूंगर…
