स्वागत जयपुर फाउंडेशन और विश्व ध्रुवपद गुरुकुल निर्देशित और क्यूरेट इस दो दिवसीय फेस्टिवल के पहले दिन ‘मॉर्निंग रागा’ में सुबह 9 बजे उस्ताद सईदउद्दीन खां डागर के शिष्य रहमान हरफन मौला का मेडिटेशन पर आधारित ध्रुवपद गायन होगा। इधर, सुबह 11 बजे से संवाद प्रवाह में प्रोफेसर माया रानी टांक, राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित वैदिक कलाकार रामू रामदेव और उस्ताद वासिफउद्दीन खान डागर सहित कथक गुरु रेखा ठाकर ध्रुवपद पर अपनी बात रखेंगे। संवाद प्रवाह का मॉडरेशन वरिष्ठ संस्कृर्तिकर्मी इकबाल खान करेंगे। वहीं ‘ईवनिंग कंसर्ट के रूप में शाम 6:15 बजे से उस्ताद ज़िया फरीदुउद्दीन खान डागर की शिष्या सुनीता अवनि अमीन ध्रुवपद गायन की प्रस्तुति देंगी। अंत में दिल्ली के दिग्गज कलाकार पद्मश्री उस्ताद फैय्याज वासिफउद्दीन खान डागर का ध्रुवपद गायन होगा।
Related Posts
धमाकों से दहला झुंझुनू शहर 18 कारें जलाईं
ख़बर शेयर करें -मन्नत मोटर्स वर्कशॉप के संचालक वार्ड 2 आजम नगर निवासी नासिर राठौड़ ने बताया कि वह शनिवार…
सरसों, मेथी, ईसबगोल को छाछिया रोग से बचाव के लिए रोग प्रबंधन की दी गई सलाह
ख़बर शेयर करें -सरसों, मेथी, ईसबगोल को छाछिया रोग से बचाव के लिए रोग प्रबंधन की दी गई सलाह बीकानेर,…
सफाई कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर, चरमराएगी सफाई व्यवस्था
ख़बर शेयर करें -लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों की आमसभा आयोजित की गई। सभा के…
