कोर्ट के जज प्रहलाद राय शर्मा ने फैसले में कहा कि परिवादी ने पट्टे के लिए रिश्वत मांगी और उसे लेते हुए ट्रेप हुआ है। जबकि लोक सेवक के तौर पर उससे निष्ठा व ईमानदारी से काम करने की अपेक्षा थी। उसने अपने कर्तव्य का निर्वाह नहीं कर उसका दुरुपयोग करते हुए भ्रष्ट आचरण किया है। ऐसे में अभियुक्त को दंड़ित करना उचित होगा। मामले के अनुसार, परिवादी प्रेमकुमार ने एसीबी में 25 मई 2010 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी पत्नी के नाम से भूखंड का पट्टा जारी करने के लिए जेडीए में आवेदन कर सभी कमियां पूरी कर दीं थीं। लेकिन वहां के बाबू सुशील ने इसके लिए उससे 3500 रुपये मांगे हैं। परिवादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ट्रेप किया। अभियोजन की ओर से 19 गवाहों के बयान दर्ज कराए और संबंधित दस्तावेजों को पेश किया। कोर्ट ने गवाहों व सबूतों पर अभियुक्त को सजा सुनाई।
Related Posts
सहायक पुलिस उप निरीक्षक और दलाल 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -एसीबी की पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की अलवर टीम को परिवादी ने शिकायत…
चिकित्सा से जुड़ा सेवा कार्य ही ईश्वर की आराधना : देवस्थान मंत्री कुमावत
ख़बर शेयर करें -कुमावत ने यह बात रामदेवरा में चल रहे निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर यानी नेत्रकुंभ का अवलोकन करते…
अधिवक्ता परिषद द्वारा भारतीय नागरिकों के कर्तव्य बोध विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 30 अप्रैल । अधिवक्ता परिषद राजस्थान, जयपुर प्रांत की आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (AFT) इकाई जयपुर बैंच…
