कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास पुरुष हैं, जिन्होंने भारत का परचम पूरे विश्व में फहराया है। ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इन 15 दिवसीय कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गली मोहल्ले पंचायत एवं बूथ स्तर तक मोदी सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को सेवा के माध्यम से जन-जन तक तक पहुंचाए जाएंगे। मुख्य वक्ता करौली के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने कहा कि आमजन के हित के लिए प्रधानमंत्री बिना अवकाश लिए दिन-रात सेवा भाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को संचालित करने के लिए जिला महामंत्री अनिल गोयल को जिला संयोजक, मजन सिंह जादौन, राहुल राणा, शशि त्यागी एवं पंकज शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रकों की शुरूआत 17 सितंबर को नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जिला ब्लड बैंक धौलपुर पर रक्तदान शिविर एवं स्वच्छता अभियान से होगी। इसके साथ ही पखवाडे के दौरान अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में जिला सह प्रभारी लोकेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा,भाजपा नेता डा. शिव चरण कुशवाहा,पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा एवं पूर्व जिला सतेंद्र पाराशर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
प्लास्टिक प्रदूषण मानवता का घोर शत्रु: कुलगुरु
ख़बर शेयर करें -इस अवसर पर कुलगुरु ने आह्वान किया कि प्लास्टिक प्रदूषण हमारी धरती के भविष्य पर सीधा आघात…
प्रधानमंत्री की अभिनव पहल से बच्चों के सुखद भविष्य की नींव होगी सुदृढ़ : मुख्यमंत्री
ख़बर शेयर करें -प्रधानमंत्री की अभिनव पहल से बच्चों के सुखद भविष्य की नींव होगी सुदृढ़ : मुख्यमंत्री नई दिल्ली/जयपुर, 10 फ़रवरी…
राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ बढ़ा तापमान, जैसलमेर 40 डिग्री के पार
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 20 सितंबर । मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के साथ ही राजस्थान में मौसम…
