वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा सौरभ जैन के अनुसार 21.1 किलोमीटर लंबी इस कठिन पहाड़ी और चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर दौड़ते हुए उन्होंने 55 से 65 वर्ष की आयु वर्ग में दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ रेस पूरी की और मेडल हासिल किया। इस मैराथन में देश-विदेश से आए धावकों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे कर्मचारी सत्य नारायण मालव ने अनुशासन और धैर्य का परिचय दिया तथा निर्धारित समय सीमा में दौड़ पूरी कर सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने। सत्य नारायण मालव न केवल एक सक्षम रेलकर्मी हैं बल्कि एक कुशल धावक, साइक्लिस्ट और योग साधक भी हैं। कोविड-19 काल से पूर्व अचानक आए स्ट्रोक के कारण वे पैदल चलने में असहाय हो गए थे और वाहन चलाने में भी असमर्थ हो गए थे। कठिन बीमारी से महीनों की लंबी लड़ाई में उन्होंने अपने साहस, जिजीविषा और परिवार के सहयोग से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आज वे न केवल पूरी तरह स्वस्थ हैं बल्कि निरंतर मैराथन, साइक्लिंग और योग प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। कोटा लौटने पर सत्य नारायण मालव को मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई दी। उनकी यह उपलब्धि रेलकर्मियों और आमजन के लिए प्रेरणादायक है, जो यह दर्शाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम से किसी भी कठिनाई को हराया जा सकता है।
Related Posts
बीकानेर का चरित्र शुरू से ही मस्त मौला स्वभाव का, शिक्षित और सजग नागरिक ही असली पहचान : डाॅ. बृजरतन
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 19 अप्रैल । नगर स्थापना दिवस समारोह आयोजन समिति और नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प – श्रमिकों की गरिमा, सुरक्षा और समावेशी विकास हो सुनिश्चित
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का सुचारू संचालन किया…
खतरनाक यात्री बसों के संचालन पर प्रभावी कार्रवाई करें, यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम हो
ख़बर शेयर करें -आयोग ने परिवहन आयुक्त, जिला परिवहन अधिकारी जयपुर, पुलिस कमिश्नर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी व जयपुर मजिस्ट्रेट से…
