यात्रा में बीकानेर एवं चूरू जिले से कुल 676 यात्री रामेश्वरम एवं मदुरई की यात्रा करेंगे। इसके अतिरिक्त यात्रियों की देखभाल के लिए कुल 20 सरकारी कर्मचारी भी अनुदेशक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ट्रेन में मेडिकल टीम भी साथ रहेगी। जो आवश्यक दवाइयां एवं अन्य सुविधाएं यात्रियों को देगी। इस यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को चाय नाश्ता, सुबह और शाम का भोजन, रहने की सुविधा, सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी। इस बार पूरी ट्रेन वातानुकूलित है। लॉटरी के पश्चात बीकानेर से रवाना होने वाली यह प्रथम ट्रेन है। भारत गौरव ट्रेन दोपहर 2:20 पर बीकानेर रेलवे स्टेशन की 6 नंबर प्लेटफार्म से प्रस्थान करेगी।
Related Posts
पानी पीने गए 8 साल के बच्चे का डिग्गी में फिसला पैर, बचाने कूदीं चचेरी बहनें; तीनों की डूबने से मौत
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 23 अगस्त । खेत में बनी पानी की डिग्गी रविवार को तीन बच्चों के लिए काल…
पीएम मोदी 25 काे करेंगे माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास
ख़बर शेयर करें -इनमें राजस्थान के लिए 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं और राज्य सरकार…
ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, दो मासूम समेत तीन की मौत
ख़बर शेयर करें -राजसमंद, 24 मई । जिले के आमेट क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे…
