इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि वे सप्तमी को अपने गांव तेलोडीह गए थे। रविवार सुबह पड़ोस की महिला ने फोन कर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वे पति के साथ झुमरीतिलैया स्थित अपने मकान पर पहुंचीं। कुंती देवी ने बताया कि देखा कि कमरे में रखा बक्सा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखे लगभग 40 हजार रुपये के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। उन्होंने तुरंत तिलैया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
Related Posts
जनजाति समुदाय के सैकड़ों लोगों ने की बाबा आम्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना
ख़बर शेयर करें -बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए जनजातीय समुदाय के लोग लोग मांडर, भरनो, सिसई, बंदगांव, रनिया, बानो,…
रक्षाबंधन पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बहनों से बंधवाई राखी
ख़बर शेयर करें -जामताड़ा, 28 अगस्त । रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा के मिहिजाम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.…
स्टेशन से शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार…
