जस्टिस महेन्द्र गोयल और जस्टिस अशोक कुमार जैन की अदालत में महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद की ओर से कहा गया कि उनकी ओर से जर्जर स्कूल भवनों के संबंध में मांगी गई जानकारी तैयार की जा चुकी है, लेकिन प्रमुख शिक्षा सचिव बीते तीन दिन से मौजूद नहीं हैं। ऐसे में मामले की सुनवाई टाली जाए। वहीं एएसजी भरत व्यास की ओर से कहा गया कि उनकी ओर से एएसजी पद का कार्यभार हाल ही में ग्रहण किया गया है। दोनों को सुनकर अदालत ने स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई टाल दी। इसी तरह जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर दायर याचिका में अधिवक्ता अभिनव शर्मा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के प्रकरणों का हवाला देते हुए छात्रसंघ चुनाव कराने की गुहार की गई। इस पर अदालत ने जय राव व अन्य की याचिका पर सुनवाई 15 अक्टूबर को तय की है।
Related Posts
बाबा रामदेव जीनगर विकास समिति : पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोड़े बने हमसफर
ख़बर शेयर करें -संजय गांधी कॉलोनी गली नंबर 2 बाबा रामदेव मंदिर से बारात शुरू हुई जो शॉपिंग सेंटर, अंबेडकर…
सिंगल यूज़ प्लास्टिक काे लेकर एक ही दिन में निगम ने लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना
ख़बर शेयर करें -नगर निगम जयपुर की स्वास्थ्य शाखा की ओर से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में…
एक राष्ट्र्र एक चुनाव’ से देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीति में आएगा आमूलचूल परिवर्तन: सुनील बंसल
ख़बर शेयर करें -एक राष्ट्र एक चुनाव के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुनील बंसल ने बताया कि एक राष्ट्र्र एक चुनाव…
