एसीबी की पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की अलवर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। उक्त प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी सहायक पुलिस उप निरीक्षक कन्हैयालाल है। अनुसंधान अधिकारी कन्हैयालाल ने परिवादी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एफआर देने व एसआर को कोर्ट में पेश करने के लिये अपने दलाल साथी मजलीश के मार्फत 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर सत्यापन कराये जाने पर आरोपित सहायक पुलिस उप निरीक्षक कन्हैयालाल के दलाल मजलिस द्वारा मांग सत्यापन के दौरान दर्ज केस में एफआर देने व एसआर को कोर्ट में पेश करने के लिये आरोपित की उपस्थिति में दलाल मजलीश के मार्फत 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग करना तथा तथा सहमत होने के तथ्य स्पष्ट रूप से पाया गया। जिस पर एसीबी टीम अलवर प्रथम के प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएलओ महेन्द्र कुमार ने सहायक पुलिस उप निरीक्षक कन्हैयालाल व दलाल मजलिस को 1 लाख 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
पुलिस भर्ती कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम घोषित
ख़बर शेयर करें -अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लिखित…
सार्वजनिक उपयोग के लिए आधिकारिक सांख्यिकी डेटा काम में लें- चौपड़ा
ख़बर शेयर करें -सार्वजनिक उपयोग के लिए आधिकारिक सांख्यिकी डेटा काम में लें- चौपड़ा अजमेर, 12 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय…
विश्नोई समाज का पेड़ों एवं वन्यजीवों के प्रति अनूठा जज्बा हम सबके लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 27 अगस्त । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेड़ों की रक्षा के लिए मां अमृता…
