महाकुम्भ के सेक्टर 23 में आग लगने से अफरा-तफरी, कोई जनहानि नहीं

महाकुम्भ के सेक्टर 23 में आग लगने से अफरा-तफरी, कोई जनहानि नहीं

महाकुम्भ नगर,10 फ़रवरी (हि.स.)। महाकुम्भ के सेक्टर 23 में अरैल मुख्य रोड के समीप रविवार को बाबा टी स्टाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दस्ते ने तत्काल कार्रवाही करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

एसएचओ मुखर्जी सेतु ने सूचना दिया कि सेक्टर 23 के पीछे रोड पर स्थित बाबा टी स्टाल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्नि शमन दल के कर्मचारी तत्काल दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचें और अतिशीघ्र आग पर काबू पा लिया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

—————