याचिका में अधिवक्ता कपिल गुप्ता ने बताया कि प्रार्थी और अन्य आरोपियों की ओर से रील बनाने के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के समय प्रार्थी की उम्र 16.2 साल थी। मामला बाल न्यायालय में आने पर अदालत ने धारा 15 के तहत उसके खिलाफ वयस्क आरोपी के रूप में कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं उसकी जमानत अर्जी को भी खारिज कर दिया गया। इसे चुनौती देते हुए कहा गया कि किशोर न्याय अधिनियम की धारा 12 के तहत उसे जमानत लेने का अधिकार है और अपराध की गंभीरता के आधार पर उसे जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं राज्य सरकार और शिकायतकर्ता की ओर से याचिका का विरोध करते हुए कहा गया कि उसकी ओर से चलाई गोली से दूसरे युवक की मौत हुई है। ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने के आदेश देते हुए किशोर बोर्ड और बाल न्यायालय के आदेश रद्द कर दिए हैं।
Related Posts
इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 02 अक्टूबर । महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर जयपुर स्थित…
ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, दो मासूम समेत तीन की मौत
ख़बर शेयर करें -राजसमंद, 24 मई । जिले के आमेट क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे…
योग गुरु सम्मान समारोह में योगाचार्यों का हुआ सम्मान
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 22 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा जिला…
