फ्रिज का कंप्रेसर फटने से फ्लैट में लगी आग से बेटी की माैत, वेंटिलेटर पर मां

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट से निकलती आग की लपटों और धुएं को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। उन्होंने बताया कि थाना टीलामोड़ क्षेत्र स्थित तुलसी निकेतन चौकी के पीछे बने फ्लैट में 24 अक्तूबर की देर रात करीब 2:25 बजे आग लग गई। आग लगने से घर में सो रहीं महिला 30 वर्षीय परवीन उर्फ पिंकी और उनकी बेटी साइना परवीन (6) दम घुटने से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया तथा दोनों को बाहर निकाला और दिल्ली के जीटीबी अस्पताल मे भर्ती करवाया। वहां पर इलाज के दौरान बच्ची की शनिवार मौत हो गई। वहीं महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फ्लैट से निकलती आग की लपटों और धुएं को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिस फ्लैट में आग लगी थी उसमें दो दिन पहले ही बुलंदशहर निवासी ऑटो रिक्शा चालक जाकिर अपनी पत्नी परवीन उर्फ पिंकी और बेटी साइना परवीन को लेकर किराये पर रहने आये थे। सीएफओ ने बताया कि फ्रिज का कंप्रेशर फटने की वजह से आग लगी थी। बेहोश मां-बेटी को बाहर निकलने के बाद आग को बुझाकर कूलिंग का काम किया गया।

————–

हिन्दुस्थान/सुरेश