मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार के कारण भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी की जा रही है और अधीनस्थ अधिकारियों को सभी संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया के साथ-साथ मंडल कार्यालय में वार रूम स्थापित किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की यात्रियों से असुविधा संबंधित शिकायत आती है तो तुरंत उस पर कार्रवाई करते हुए राहत प्रदान की जा सके। अजमेर स्टेशन से 26 अक्टूबर को संचालित होने वाली जो विशेष ट्रेनों हैं उसमें शामिल हैं:- अजमेर- भिवानी स्पेशल अजमेर स्टेशन से 17:30 बजे रवाना होगी, साबरमती- गोरखपुर स्पेशल अजमेर स्टेशन पर 16:00 बजे आएगी और 16:10 बजे रवाना होगी, बरौनी -राजकोट अजमेर स्टेशन पर 15:50 बजे आएगी और 16:00 बजे रवाना होगी, अजमेर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अजमेर स्टेशन से 6:35 बजे रवाना होगी। गोरखपुर- साबरमती स्पेशल अजमेर स्टेशन पर 7:10 बजे आएगी और 7:20 बजे रवाना होगी, साबरमती- बेगूसराय स्पेशल अजमेर स्टेशन पर 21:00 बजे आएगी और 10 मिनट के ठहराव के पश्चात 21:15 बजे रवाना होगी, उदयपुर -दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल अजमेर स्टेशन पर 16:35 बजे आएगी और 16:45 बजे रवाना होगी, मदार जंक्शन -रोहतक स्पेशल मदार जंक्शन से 4:30 बजे रवाना होगी। इस प्रकार इन 08 विशेष ट्रेनों में चार अजमेर स्टेशन से रवाना होगी और चार अजमेर स्टेशन पर ठहराव करते हुए अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान करेगी। 22 अन्य ट्रेनों में कुल 25 विभिन्न श्रेणी के अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिल सके।
Related Posts
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: चयनित अभ्यर्थियों को 10 जनवरी तक कोचिंग संस्थानों में देनी होगी उपस्थिति
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 03 जनवरी । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत…
(अपडेट) पूर्व विधायक के बेटे की सडक़ दुर्घटना में मौत
ख़बर शेयर करें -(अपडेट) पूर्व विधायक के बेटे की सडक़ दुर्घटना में मौत जोधपुर, 15 मार्च (हि.स.)। शहर के नहर…
तेईस साल बाद दबोचा गया 25 हजार का इनामी तस्कर
ख़बर शेयर करें -उदयपुर, 08 मई । उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने 23 साल पुराने डोडा चूरा तस्करी मामले…
