आगामी 15 नवंबर को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से झारखंड ऐट द रेट ऑफ 25 थीम के अंतर्गत रन फॉर झारखंंड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद और उप विकास आयुक्त ने हरी झंंडी दिखाकर प्रतिभागियों को निर्धारित रूट के लिए रवाना किया। प्रतिभागियों के साथ स्वयं उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगायी। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि दौड़ने से शरीर स्वस्थ होता है और उर्जा का संचार होता है। साथ ही आलस्य से मुक्ति मिलती है। युवाओं की यह उर्जा राज्य के विकास के लिए काम आएगी। सिर्फ दौड़ने भर से हमारे शरीर की अधिकतर मांसपेशियों में सक्रियता आ जाती है। इसलिए हमें दौड़ को दैनिक गतिविधियों में शामिल करना चाहिए।उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं जिसे लेकर 11-14 नवंबर तक झारखंंड ऐट द रेट ऑफ 25 के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जाने हैं। इससे पूर्व रन फॉर झारखंंड का आयोजन समाहरणालय मैदान से किया गया जहां प्रतिभागियों ने दौड़ प्रारंभ की। प्रतिभागी दौड़ते हुए कचहरी चौक, पावरगंज चौक, बड़ा तालाब, मिशन चौक, बरवाटोली चौक होते हुए वापस समाहरणालय मैदान पहुंचे। दौड़ के बाद विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।
Related Posts
रांची नगर निगम के सफाई कर्मी 25 सितंबर को श्रम भवन का करेंगे घेराव
ख़बर शेयर करें -रांची, 22 सितंबर । झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के सफाई…
सीसीएल मुख्यालय में जयंति पर सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा और निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र सहित बड़ी संख्या…
झालसा के निर्देश पर जिला न्यायाधीश पहुंचे वृद्धाश्रम
ख़बर शेयर करें -इस मौके पर न्यायाधीश तिवारी ने कहा कि वृद्धजनों की जरूरतों को पूरा करने और वृद्धजनों की…
