पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर पीएचसी में एएनएम की बैठक

मौके पर पीएससी प्रभारी ने नियमित टीकाकरण पर भी चर्चा की।बैठक में कहा गया कि गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ शिशु की देखभाल व उन्हें समय से टीकाकरण देना जरूरी है।इसके साथ शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीकाकरण को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया गया।

प्रभारी ने बताया की रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित भारत-नेपाल सीमा जोगबनी बार्डर पर भी पल्स पोलियो अभियान को लेकर कैंप लगाया जायेगा। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में यह अभियान चलाया जायेगा।इस मौके पर बीएचएम सइदजुम्मा, बीएमसी यूनिसेफ के रौशन कुमार, डब्लूएचओ के सिकंदर कुमार, एएनएम में विभा कुमारी, वर्षा रानी, शोभा रानी, प्रति कुमारी, शोभा कुमारी, सुंधा कुमारी, नेहा कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।