आर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. प्रीतम सिंह व सेक्रेटरी डॉ. अजय हरित ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में डॉक्टरों की कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मैचों का आयोजन जोधपुर के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर किया जाएगा, जिनमें स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड, डीपीएस, एसएम क्रिकेट ग्राउंड और अभिलाषा क्रिकेट ग्राउंड शामिल हैं। लीग मैच 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 28 दिसंबर को स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होंगे। इस टूर्नामेंट में जोधपुर से 3 टीमें, दिल्ली से 2, आगरा, सीकर, नागौर, उदयपुर, हरियाणा, मुंबई और राजस्थान से 1-1 टीम हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले वाइट लेदर बॉल से खेले जाएंगे और यह टूर्नामेंट सिर्फ डॉक्टरों के लिए है, यानी केवल डॉक्टर ही इन टीमों का हिस्सा होंगे। डॉ. प्रीतम सिंह ने इस आयोजन की महत्वता को बताते हुए कहा कि यह मेडिकल प्रोफेशन में सक्रिय डॉक्टरों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म होगा, जहां वे अपनी क्रिकेट क्षमता को प्रदर्शित कर सकेंगे और खेल के माध्यम से एक दूसरे के साथ नेटवर्किंग भी कर सकेंगे।
Related Posts
राज्यपाल बागडे की हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 13 सितंबर ।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।…
जोधपुर को चिकित्सा क्षेत्र में मिली कई सौगात
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 20 जून । शहरवासियों को शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण…
एरिया डोमिनेंस: 48 घंटों में 1024 अपराधी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -आईजी सुहासा ने बताया कि इस वृहद कार्रवाई में रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को शामिल किया…
