बाजपुर में PWD के JE से मारपीट, मुंह पर पोती कालिख- VIDEO

बाजपुर में लेवड़ा नदी के उफान के बीच सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार बारिश के बाद लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी बाजपुर नगर क्षेत्र में दाखिल हो गया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों के घरों तक पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसी बीच लोक निर्माण विभाग के JE के साथ मारपीट और उनके मुंह पर कालिख पोतने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।

PWD के JE से मारपीट और मुंह पर पोती कालिख

आरोप है कि बाजपुर निवासी राजेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट की और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। जेई के साथ हुई इस घटना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की बात सामने आ रही है।

लेवड़ा नदी के उफान से बाजपुर बेहाल

दरअसल, बाजपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते लेवड़ा नदी उफान पर है। नदी का पानी नगर क्षेत्र में पहुंचने से कई सड़कें और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। पानी घरों तक पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के बीच लोगों में प्रशासन और सरकारी व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवड़ा नदी का उफान और जलभराव बाजपुर के लिए हर साल बड़ी समस्या बनकर सामने आता है। बारिश के दौरान नदी का पानी आसपास के इलाकों में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों, दुकानों और सड़कों पर पानी भर जाता है। इसके बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। इसी नाराजगी के बीच पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट और कालिख पोतने की घटना सामने आई है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.