प्रयागराज, 24 मार्च । वसीयाबाद टाइगर ने दिलदार स्ट्राइकर को 9 विकेट से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली गई 14वीं हाजी एखलाक खान एवं हाजी बदरूद्दीन खान स्मृति टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में दिलदार स्ट्राइकर ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाए। जवाब में वसीयाबाद टाइगर ने 7 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में वसीयाबाद टाइगर ने प्रयाग पेंट को सुपर ओवर में हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दिलदार स्ट्राइकर ने चबूतरी मैजिकल स्टार को 34 रन से हराया।मुख्य अतिथि एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने विजेता टीम को 40 हजार रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की। फैज अली को मैन ऑफ द फाइनल एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, साहिल को बेस्ट बॉलर चुना गया। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी अम्पायर एवं खुर्शीद अहमद स्कोरर रहे। कमेंट्री मुर्शिद रजा ने की। सकलैन खान ने मुख्य अतिथि और एमआईसी के क्रीड़ाध्यक्ष अकील अब्बास रिजवी का शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्य कुतुबुद्दीन ने धन्यवाद ज्ञापन एवं मोहम्मद शारे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर रॉकी खान, एहतेशाम, डॉ. जुबेर अहमद, गामा खान, मोहम्मद अकरम खान, हफीज खान, ताज मुस्तफा, इनायत रसूल, असलम खान आदि मौजूद रहे।
Related Posts
बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण दिव्यांग छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
ख़बर शेयर करें -फतेहपुर, 23 मई । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा…
यूपी का नया अवतार : जमीन पर रफ्तार, आकाश में विस्तार
ख़बर शेयर करें -– सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे के साथ यूपी बनेगा लॉजिस्टिक हब लखनऊ, 15 सितंबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
डॉ. शिवेन्द्र राणा को पत्रकारिता में उत्कृष्ट लेखन के लिए मिलेगा ‘कपोत सम्मान’
ख़बर शेयर करें -यह सम्मान आगामी 16 नवम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘धर्मांलंकरण समारोह 2025’ में प्रदान किया…
