जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जुआ, सट्टा की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार रविवार शाम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि थाना रसूलपुर क्षेत्र के एकता नगर में अंकित पुत्र गुरुप्रसाद के किराये के गोदाम में जुआ हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमार कार्यवाही की तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 09 अभियुक्तों राजेन्द्र पुत्र निरोत्तम सिह निवासी पठान मौहल्ला फतेहाबाद थाना फतेहाबाद आगरा, अमर पुत्र मनमोहन गुप्ता निवासी गली न0 6 एकता नगर थाना रसूलपुर, सुनील पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता निवासी गली न0 5 नया रसूलपुर थाना रसूलपुर, प्रशान्त गुप्ता उर्फ कन्हैया पुत्र अजय कुमार गुप्ता निवासी हुण्डा वाला बाग गली न0 16 थाना दक्षिण, अंकुर पुत्र मनमोहन गुप्ता निवासी गली न0 6 एकता नगर थाना रसूलपुर, अंकित पुत्र गुरुप्रसाद निवासी गली न0 6 एकता नगर थाना रसूलपुर, अतुल पुत्र हरीशंकर निवासी बरौली अहीर शमशाबाद रोड थाना ताजगंज आगरा, प्रशान्त कुमार गुप्ता पुत्र शिव नारायण गुप्ता निवासी मौहल्ला पठान फतेहाबाद थाना फतेहाबाद आगरा व मोहित पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी मौहल्ला आजादनगर फतेहाबाद थाना फतेहाबाद आगरा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से कुल 3,47,153/- रूपये जिसमें से 2,88,500/- रूपये मालफड व 58653/- रूपये जामातलाशी में मिला है। इसके साथ ही 52 ताश पत्ते, 08 अदद मोबाइल व एक सफेद तौलीया बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
तीन मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार और मकान मालिक पर हत्या का आरोप
ख़बर शेयर करें -ग्राम कलारी निवासी संतोषी देवी ने बताया कि दाे जुलाई को गांव का ही चंद्रपाल उसके पति…
महाकुम्भ में प्रदूषण मुक्त जल की रिपोर्ट पर पक्षी वैज्ञानिकों ने भी लगाई मुहर
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ में प्रदूषण मुक्त जल की रिपोर्ट पर पक्षी वैज्ञानिकों ने भी लगाई मुहर प्रयागराज, 15 मार्च…
बाढ़ से नहीं हुई बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर में क्षति
ख़बर शेयर करें -उन्होंने बताया कि बड़े हनुमान मंदिर के प्रस्तावित योजना के तहत 3682.76 लाख के सापेक्ष श्री लेटे…
