इस वर्ष इस मेला का शुभारंभ 26 अगस्त को विशाल शोभा यात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों के साथ चल रही हैं। श्री कृष्णलीला तीजा कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ बब्बू दीक्षित ने बताया कि शोभायात्रा में तीन दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल करने की तैयारी हो रही है। 26 अगस्त की रात में कस्बे के रामलीला मैदान में नगर पंचायत की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में कानपुर के योगेश योगी ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। छोटी बाजार में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला किया जाएगा। पशु बाजार मेला मैदान में झांसी के मशहूर इसरार कंपनी के कलाकार धार्मिक नाटक का मंचन करेंगे। जबकि त्रिवेणी मैदान में 48 घंटे का अखंड कबीरी भजन कार्यक्रम शुरू होगा। 27 अगस्त को दिन में पशु बाजार में मैदान में विशाल दंगल होगा। रात में इसरार ग्रुप के कलाकार धार्मिक नाटक का मंचन करेंगे। रामलीला मैदान में दिन में मशहूर आल्हा गायक चंद्रभान सिंह यादव के नेतृत्व में आल्हा गायन होगा। रात में छतरपुर के मशहूर बुंदेली गायक बाबूलाल मस्ताना व नेहा दिसोरिया बुंदेली लोकगीत की प्रस्तुति देंगे। 28 अगस्त को दिन में पशु बाजार मेला मैदान में आल्हा गायन होगा और रात में झांसी के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ मेले का समापन होगा। कस्बे के इस ऐतिहासिक मेले की तैयारियां चरम पर हैं। पशु बाजार मेला मैदान सजकर तैयार होने लगा है। झूले सर्कस आदि लगने शुरू हो गए हैं। बाहर से आने वाली दुकानदार जमीन लेकर सामान लाने में जुटे हुए हैं।
Related Posts
(संशोधित) अमेठी पुलिस ने खोए हुए 75 मोबाइल फोन किए बरामद
ख़बर शेयर करें -अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि इन मोबाइल फोन को विभिन्न जनपदों…
हमें इकोनामी के साथ इकोलाजी पर भी विशेष ध्यान देना होगा: स्वामी चिदानंद
ख़बर शेयर करें -हमें इकोनामी के साथ इकोलाजी पर भी विशेष ध्यान देना होगा: स्वामी चिदानंद महाकुंभनगर, 16 फरवरी (हि.स.)।…
सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
ख़बर शेयर करें -यह घटना उस समय हुई जब मीना देवी पैदल सड़क पार कर रही थीं। अचानक तेज रफ्तार…
