गेटीपे के संस्थापक, प्रवीण शर्मा और मुरलीधर शर्मा ने बताया कि संध्या का आयोजन शहर के रामबाग सर्किल स्थित वेदा बैंक्वेट हॉल में किया गया जहां सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू खंडेलवाल ने ‘सांवरिया बैठा है’ और संजू शर्मा ‘दीनानाथ मेरी बात’ एवं ‘ओजी ओ मिजाजी’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके मधुर सुरों में डूबकर उपस्थित भक्तजन भक्ति-रस में सराबोर हो उठे। प्रवीण शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम भी भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के मेक इन डिजिटल इंडिया को सहयोग करते हुए राजस्थान का पहला पेमेंट गेटवे लाये हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रमुख इंद्रेश कुमार, भारत सरकार के केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और संत समाज से बालमुकुंद आचार्य महाराज पधारे और भक्ति-भावना से ओत-प्रोत इस संध्या की गरिमा बढ़ाई। जयपुर की इस भक्ति-मय संध्या ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि क्यों यह नगरी “छोटी काशी” कहलाती है—जहाँ भक्ति, संस्कृति और आस्था एक साथ मिलकर दिव्यता का अद्भुत संगम रचते हैं।
Related Posts
जयपुर में हजारों लोगों ने एक साथ गाया वंदेमातरम
ख़बर शेयर करें -इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम आजादी से लेकर अब तक हर…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए विशेष निर्देश: विधायक अपने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का करें सघन निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -शर्मा गुरूवार को प्रदेश में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर विधानसभा में विधायकगणों के साथ चर्चा…
सात बीघा भूमि पर 2 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
ख़बर शेयर करें -सात बीघा भूमि पर 2 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त जयपुर, 7 मार्च (हि.स.)। जेडीए द्वारा जोन-11…
