Thelokjan

site logo

up news hindi

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम ने लखनऊ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है। आज भारत को कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। गरीबों का कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जैसे चार स्तंभों को मोदी सरकार ने बीते 9 साल में मजबूत आधार प्रदान किया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी में मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल के पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में बदली हुई परिस्थितियों को हम सब ने ना केवल महसूस किया है बल्कि हमने इस दौरान नये भारत का दर्शन भी किया है। आज का भारत चार महत्वपूर्ण स्तंभों पर खड़ा है। दुनिया में भारत की विरासत को सम्मान मिला मुख्यमंत्री ने पहले स्तंभ की चर्चा करते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है। भारत को दुनियाभर मे सम्मान मिल रहा है। हाल ही में पीएम ने तीन देशों की यात्रा की है, उसका दृश्य हम सबके सामने है। पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का वहां के प्रधानमंत्री ने पैर छूकर अभिनंदन किया। प्रोटोकॉल तोड़ के देर सायंकाल स्वयं आगवानी की। यह पहली बार हुआ है जब किसी संप्रभु राष्ट्र ने अपने समकक्ष का अभिनंदन इस प्रकार किया हो। पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पीएम के वक्तव्य को भी हम सबने सुना, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को बॉस कहके संबोधित किया था। यही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेने की इच्छा व्यक्त करना, ना सिर्फ भारत बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का सम्मान है। हर भारतवासी इसपर गर्व करता है। आज दुनिया में भारत की विरासत को सम्मान मिला है। हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग से जुड़कर भारत की विरासत का सम्मान कर रही है। सुरक्षा के मामले में देश में नई आस और विश्वास का भाव पैदा हुआ मुख्यमंत्री ने दूसरे स्तंभ की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा की स्थिति सुदृढ़ हुई है। कोई भी भारत की ओर टेढ़ी नजर से देखने का प्रयास नहीं कर सकता है। अटल जी ने कहा था कि हम सब कुछ कर सकते हैं, मगर पड़ोसी नहीं बदल सकते। भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के प्रति सकारात्मक भाव रखता रहा है। मगर कुछ लोग अपनी प्रवृत्ति से मुक्त नहीं हो पाते। पहली बार भारत ने जैसे को तैसे का जवाब दिया। सीमाएं सुरक्षित और सुदृढ़ हुई हैं। आंतरिक सुरक्षा की स्थिति मजबूत हुई है। चाहे जम्मू कश्मीर हो या पूर्वोत्तर, नक्सल उग्रवाद, माओवाद, अलगाववाद और आंतंकवाद पर हमने निर्णायक काबू पा लिया है। सुरक्षा के मामले में देश में नई आस और विश्वास का भाव पैदा हुआ है। भारत के पास है वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर मोदी सरकार की उपलब्धियों के तीसरे स्तंभ की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज भारत की 140 करोड़ जनता की आवश्यक्ता की पूर्ति के लिए वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत के पास है। गरीबों को भी एयर कनेक्टिविटी मिली है। आजादी के बाद 70 साल में केवल 74 एयरपोर्ट बने थे। 9 साल में हमने 74 नए एयरपोर्ट देश को देने का कार्य किया है। इसके अलावा हाईवे एक्सप्रेसवे, वाटरवे, रेलवे और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में जो भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है वो अभूतपूर्व है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया जाल बिछा है। रैपिड रेल, नये पोर्ट बन रहे हैं। फ्लोटिंग जेटी से वाटरवे का लाभ मिल रहा है। नये एम्स बन रहे हैं। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। देश की आकांक्षाओं के अनुरूप हर तबके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का डेवलमेंट किया जा रहा है। जनधन योजना भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा प्रहार मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण चौथा स्तंभ है, जिसे 9 साल में भारत सरकार ने अनेक योजनाओं के जरिए सिद्ध किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है। बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। जनधन से शुरू हुई योजना देखते देखते कितना विस्तार ले चुकी है। देश में 45 करोड़ से अधिक गरीबों के अकाउंट खोले गये। इससे जो परिवर्तन देखने को मिला वो अकल्पनीय है। यूपी को इसका सार्वाधिक लाभ मिला। यूपी में साढ़े आठ करोड़ से अधिक बैंक अकाउंट खोले गये। इसके परिणम से डीबीटी का लाभ मिल रहा है। ये भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा प्रहार है। गरीब, किसान, श्रमिक के खाते में योजनाओं का धन सीधे पहुंच रहा है। एक क्लिक मे करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला, दिव्यांग और वृद्धों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। एक एक योजना आज स्वावलंबन का आधार बनी है। मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना, शौचालयों के निर्माण, संक्रामक रोग पर अंकुश, हर घर नल योजना, स्वस्थ ईंधन की व्यवस्था, स्ट्रीट वेंडर को स्वनिधि योजना, पीएम स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना, नारी सशक्तिकरण, मिशन रोजगार, स्टार्टअप, स्टैंडअप, डिजिलट इंडिया, स्किल डेवलपमेंट जैसे तमाम विकास और लोककल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और बीजेपी नेता गौरव भाटिया मौजूद रहे।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम ने लखनऊ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस Read More »

स्कूलों में बच्चों के शोषण पर योगी सरकार सख्त, जारी की गाइडलाइंस

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छात्रों की शिक्षा के साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी संवेदनशील है। इसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक व मानसिक शोषण एवं यौन उत्पीड़न संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए तय गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के खिलाफ होने वाली घटनाओं के संबंध में 2015 में एक विस्तृत गाइडलाइंस तैयार की गई थी। अब योगी सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों से इस गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करने को कहा है। सभी बीएसए को जारी किए गए निर्देश राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में गाइडलाइंस का पालन किया जाए। साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, स्टाफ, वार्डेन एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को भी इन गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। गाइडलाइंस जारी करने का उद्देश्य प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा संरक्षित करने तथा बाल अपराध एवं असंवैधानिक कृतियों की रोकथाम और स्कूल जाने वाले बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न से रक्षा करना है। साथ ही इसमें शैक्षणिक संस्थानों का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया गया है। स्कूल कैंपस समेत सभी जगह सुरक्षित माहौल के लिए दिए गए सुझाव गाइडलाइंस में कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय प्रबंधतंत्र/स्कूल मैनेजमेंट कमेटी एवं प्रधानाचार्यो का यह दायित्व है कि विद्यालय परिसर में या विद्यालय आते-जाते अथवा विद्यालय से बाहर फील्ड विजिट में इस प्रकार का वातावरण तैयार करें जो बच्चों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करे और छात्र/छात्राओं का किसी प्रकार का शारीरिक/मानसिक एवं यौन शोषण न हो। इसमें विद्यालय प्रांगण को सुरक्षित बनाने के लिए भी कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इसमें स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम के साथ ही ड्राइवर व हेल्पर के वेरिफिकेशन की अनिवार्यता रखी गई है। साथ ही बस के अंदर चाइल्ड हेल्पलाइन और वूमेन हेल्पलाइन नंबर तथा पुलिस स्टेशन का नंबर लिखा होना चाहिए। प्रत्येक बस में दो टीचर की इस प्रकार व्यवस्था होनी चाहिए जो बच्चों के साथ स्कूल में बस से आवागमन करेंगे। इसके अलावा शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का व्यवहार संतुलित हो, इस संबंध में भी व्याख्या की गई है। बच्चों में परस्पर समन्वय एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश हैं, जबकि विभिन्न संस्थाओं की मदद लेने और अन्य उपायों की जानकारी दी गई है।

स्कूलों में बच्चों के शोषण पर योगी सरकार सख्त, जारी की गाइडलाइंस Read More »

इस बार भी टूटेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड, एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का योगी सरकार का लक्ष्य

लखनऊ | प्रदेश में हरियाली बढ़ाने, बेहतर आबोहवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बारिश के आगामी सीजन में योगी सरकार एक बार फिर एक दिन में पौधरोपण का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस बार लक्ष्य एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का है। पौधरोपण की नोडल एजेंसी वन विभाग की निगरानी में सरकार के 27 विभाग मिलकर रिकॉर्ड पौधरोपण के इस अभियान को सफल बनाएंगे। संबंधित विभागों को कितना पौधरोपण करना है, इसका लक्ष्य पहले से तय है। पौधरोपण के लिए वन विभाग एवं उसकी देखरेख में कृषि जलवायु क्षेत्र (एग्रो क्लाइमेट जोन) की नर्सरियों में करीब 54 करोड़ स्वस्थ्य पौधे तैयार हैं। जुलाई में किसी दिन चलेगा पौधरोपण का यह महाअभियान किस दिन पौधरोपण का यह रिकॉर्ड बनेगा, यह समय अभी तय नहीं है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मानसून के रुख को देखकर यह तय होगा। अधिक उम्मीद इस बात की है कि जुलाई में किसी दिन यह महाअभियान चलेगा। ऐसा इसलिए कि पर्याप्त मात्रा में नमी मिलने से रोपे गये पौधों में से अधिकतम का सर्वाइवल हो। उल्लेखनीय है कि अपने पहले कार्यकाल से ही प्रदेश में हरीतिमा बढ़ाने एवं इससे होने वाले अन्य दूरगामी लाभों के मद्देजर योगी सरकार का जोर अधिक्तम पौधरोपण पर रहा है। इस क्रम में अब तक अपने पहले कार्यकाल में प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए हर साल रिकॉर्ड पौधरोपण के क्रम में 100 करोड़ से अधिक का पौधरोपण हुआ। इसका नतीजा भी सामने है। 8 साल में वनावरण का क्षेत्र 8.82 से बढ़कर 9.23 फीसद हुआ स्टेट ऑफ फारेस्ट की रिपोर्ट 2021 के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 9.23 फीसद हिस्से में वनावरण है। 2013 में यह 8.82 फीसद था। रिपोर्ट के अनुसार 2019 के दौरान कुल वनावरण एवं वृक्षावरण में 91 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। वर्ष 2030 तक सरकार ने इस रकबे को बढ़ाकर 15 फीसद करने का लक्ष्य रखा है। योगी-2.0 में 175 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए योगी सरकार-2.0 ने अगले पांच साल में 175 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है। इस क्रम में पिछले साल भी 35 करोड़ पौधे लगाए गए थे। इस साल और इसके अगले चार साल के लिए लिए भी 35-35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य है। देखें तो यह लक्ष्य बहुत बड़ा है। इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण से जुड़ें। यह जन आंदोलन बने।नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वटिका, पंचवटी, गंगावन, अमृतवन जैसी योजनाओं के पीछे भी यही मकसद है। बरगद, पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे देशज पौधों को मिलेगी वरीयता सरकार की मंशा है कि वर्षा काल में जो पौधरोपण हो वह संबंधित क्षेत्र के एग्रो क्लाइमेट जोन (कृषि जलवायु क्षेत्र) के अनुसार हो। अलग-अलग जिलों के लिए चिन्हित 29 प्रजाति और 943 विरासत वृक्षों को केंद्र में रखकर पौधरोपण का अभियान चलेगा। इसमें राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के साथ देशज पौधे पीपल, पाकड़, नीम, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे औषधीय पौधों को वरीयता दी जाएगी। पर्यावरण सेनानियों की भी होगी महत्वपूर्ण भूमिका इस अभियान को सफल बनाने में पर्यावरण सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पर्यावरण सेनानी में कृषक एवं प्रधानमंत्री सम्मान के लाभार्थी, गंगा प्रहरी, सशक्त बल, महिलाएं, दिव्यांग, कम आय समूह, दृष्टिबाधित, मनरेगा जॉब कार्ड धारक, स्वयंसहायता समूह, ग्राम स्तरीय एवं नगर विकास कर्मी, वनकर्मी, आदिवासी-वनवासी, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभार्थी, शिक्षक-विद्यार्थी और महिलाएं शामिल हैं।

इस बार भी टूटेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड, एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का योगी सरकार का लक्ष्य Read More »