हल्द्वानी में धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह पहुंचे, उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए धामी सरकार द्वारा पिछले 4 सालों में उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा, इसके अलावा राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ धामी के साथ-साथ धुरंधर धामी भी नाम दिया,राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय कई घोटाले हुए लेकिन भाजपा सरकार में घोटाला करने वालों की जगह जेल में है। इसके अलावा चार धाम पर्यटन, मानसखंड कॉरिडोर, एम्स सैटलाइट सेंटर, जमरानी बांध जैसे हजारों करोड़ की योजनाओं का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार दो तिहाई सीटों से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
Related Posts
उत्तराखंड रजत जयंती: इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
ख़बर शेयर करें – देहरादून: उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक ‘हरेला पर्व’ इस वर्ष ऐतिहासिक…
सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
ख़बर शेयर करें – देहरादून। उत्तराखंड लोक संपर्क विभाग में बड़े स्तर पर कार्मिकों की प्रमोशन हुए हैं। विजय कुमार…
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील; नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस
ख़बर शेयर करें – देहरादून। राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)…
