धामी सरकार की कैबिनेट बैठक चार अक्टूबर को पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में होगी। सरकार और शासन-प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
चार अक्टूबर को बनबसा में होगी कैबिनेट बैठक
बता दें बनबसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है। यानी पहली बार सीएम के विस क्षेत्र में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक चार अक्टूबर को सुबह 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, परिवहन, पर्यटन समेत कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
पूर्व में भी दून से बाहर हो चुकी है कैबिनेट
बता दें कि पूर्व में भी देहरादून जिले से बाहर कैबिनेट बैठक हो चुकी है। 2010 में निशंक सरकार ने गंगा प्रदूषण के खिलाफ अभियान के दौरान हरिद्वार में हर की पौड़ी पर कैबिनेट बैठक की थी। इसके बाद 2012 में विजय बहुगुणा सरकार ने गैरसैंण, चमोली में कैबिनेट बैठक की। हरीश रावत की सरकार ने देहरादून से बाहर हरिद्वार, अल्मोड़ा और केदारनाथ में कैबिनेट बैठक की थी। खास बात ये है कि चूंकि चंपावत मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए आगामी चुनाव के मद्देनजर यह अहम मानी जा रही है।
गैरसैंण में होगा विस सत्र
विधानसभा का आगामी सत्र 22 से 24 अक्टूबर के बीच गैरसैंण में कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस सत्र को भी विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों की सियासत से जोड़कर
