शुद्धिकरण विवाद पर 7 सितम्बर को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद

उत्तराखंड में कांग्रेस एक बार फिर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने जा रही है। कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में बड़े प्रदर्शन के साथ सीएम आवास कूच करेगी। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया।

शुद्धिकरण समेत तमाम मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

दरअसल, कांग्रेस का ये प्रदर्शन कई मुद्दों को लेकर होने जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान, बढ़ते महिला अपराध, पेपर लीक, नौकरियों को बचाने, किस प्रताड़ना और जमीनों की अनैतिक नीलामी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने लिया परेड ग्राउंड का जायजा

कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को लामबंद कर रही है और सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगा रही है। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस की रैली परेड ग्राउंड से शुरू होगी, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.