थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिग्सन सोसाइटी में रहने वाले समीर पुत्र अशोक निवासी पश्चिम बंगाल और एक अन्य छात्र पल्स ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ रहे हैं। बुधवार की रात समीर व पल्स की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहां पर समीर व पल्स के दोस्तों ने शराब पी। पार्टी के दौरान समीर की तरफ से पार्टी में शामिल हो रहे छात्र अभिरंजन और तीन चार लोग, पल्स की तरफ से आए गौतम, क्षितिज आदि के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशन पुत्र श्रवण, रोहित पुत्र सत्यानंद, सुधांशु पुत्र वीर बहादुर, समीर पुत्र अशोक, विशाल पुत्र प्रभु, सौरव, अनुज व निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं।
Related Posts
वाराणसी : महानगर कांग्रेस के संगठन सृजन समीक्षा व मासिक बैठक में बूथ कमेटी गठित
ख़बर शेयर करें -वाराणसी,04 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी…
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘इनॉबाइट 2.0’ प्रतियोगिताओं का आयोजन, इंजीनियर्स डे पर होंगे परिणाम घोषित
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम में पोस्टर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता में 10 टीमों और इनोवेटिव फूड प्रोडक्ट प्रतियोगिता में 9 टीमों ने…
बाइस महीने की सजा पर हाईकोर्ट का हस्तक्षेप
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 03 अप्रैल । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पत्नी को भरण -पोषण राशि न देने के मामले…
