डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा सात से 14 सितंबर तक व 12 अक्टूबर से दो नवंबर तक (छह ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 13.10 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 00.35 बजे आगमन व 00.45 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा आठ से पंद्रह सितंबर तक व 13 अक्टूबर से तीन नवंबर तक (छह ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 16.25 बजे आगमन व 16.35 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 04.05 बजे लालकुआं पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related Posts
राजस्थान में फिर बढ़ने लगी गर्मी, 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 02 अक्टूबर । राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही एक बार…
स्वच्छता समिति के चेयरमैन पवन शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का किया औचक निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -स्वच्छता समिति के चेयरमैन पवन शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण केंद्र का किया औचक निरीक्षण जयपुर, 27 जून…
माँ की गोद में ‘मौत’ का सामान : तीन करोड़ की स्मैक जब्त
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 19 अगस्त । राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक…
