डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा सात से 14 सितंबर तक व 12 अक्टूबर से दो नवंबर तक (छह ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 13.10 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 00.35 बजे आगमन व 00.45 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा आठ से पंद्रह सितंबर तक व 13 अक्टूबर से तीन नवंबर तक (छह ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 16.25 बजे आगमन व 16.35 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 04.05 बजे लालकुआं पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related Posts
दीवारों के भीतर गूँजी एकता की धुन: दौसा की श्यालावास जेल में रन फॉर यूनिटी का अनूठा आयोजन
ख़बर शेयर करें -जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में बंदियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सरदार…
प्रेस क्लब स्थापना दिवस का शानदार आगाज:रंगबिरंगी रोशनी में नहाया क्लब परिसर
ख़बर शेयर करें -इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा एवं पवन अरोड़ा ने प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी एवं क्लब सदस्यों…
मरीजों के परिजनों ने प्रशासन को समय रहते सूचना दी फिर भी सुनवाई नहीं हुई : सचिन पायलट
ख़बर शेयर करें -पूर्व सांसद रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक जताने के लिए यहां आए पायलट ने मीडिया से…
