शहर के इमली वाली गली,संतर मौहल्ला, धूलकोट, पुराना खजाना, कायस्थपाडा, भामतीपुरा, पुराना शहर, घंटाघर रोड, उमा नगर, आरएसी लाईन, पुरानी सब्जी मण्डी, तलैया, स्टेशन रोड और शास्त्री नगर क्षेत्र में स्थापित किए गए पांडालों में से गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में बनाए गए मंचों पर स्थापित किया था। प्रतिमाओं के विसर्जन की शोभायात्रा में बैण्डबाजों की धुन पर श्रद्वालु नाचते और गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्वालु महिला और पुरूषों ने जमकर नृत्य भी किया। श्रद्वालुओं को एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा विघ्नहर्ता भगवान गणपति को अगले बरस जल्दी आने का न्यौता भी दिया। शोभायात्राओं का कई स्थानों पर स्वागत किया गया तथा देर शाम गणपति प्रतिमाएं चंबल नदी ले जाई गईं। यहां पर पूरे विधि विधान के साथ में गणेश प्रतिमाओं को चंबल के जल में विसर्जित कर दिया। विसर्जन के बाद में श्रद्वालुओं ने गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। गणेश महोत्सव का आखिरी दिन होने के कारण आज देर शाम तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। उधर,चंबल नदी तट पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।
Related Posts
जापान की प्रगति से सीख लेकर विकसित भारत के लिए कार्य करें: राज्यपाल
ख़बर शेयर करें -राज्यपाल बागडे मंगलवार को इंडिया-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘बायकॉन-2025’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बियानी कॉलेज में…
बॉर्डर इलाके में 70 करोड़ की हेरोइन मामले में दो जने गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 29 अप्रैल । जिले के बॉर्डर इलाके में 70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में…
नित्यानंद त्रयोदशी पर गुप्त वृन्दावन धाम में हुआ गौर निताई का महाभिषेक
ख़बर शेयर करें -नित्यानंद त्रयोदशी पर गुप्त वृन्दावन धाम में हुआ गौर निताई का महाभिषेक जयपुर, 10 फ़रवरी (हि.स.)। नित्यानंद…
