शहर के इमली वाली गली,संतर मौहल्ला, धूलकोट, पुराना खजाना, कायस्थपाडा, भामतीपुरा, पुराना शहर, घंटाघर रोड, उमा नगर, आरएसी लाईन, पुरानी सब्जी मण्डी, तलैया, स्टेशन रोड और शास्त्री नगर क्षेत्र में स्थापित किए गए पांडालों में से गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में बनाए गए मंचों पर स्थापित किया था। प्रतिमाओं के विसर्जन की शोभायात्रा में बैण्डबाजों की धुन पर श्रद्वालु नाचते और गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्वालु महिला और पुरूषों ने जमकर नृत्य भी किया। श्रद्वालुओं को एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा विघ्नहर्ता भगवान गणपति को अगले बरस जल्दी आने का न्यौता भी दिया। शोभायात्राओं का कई स्थानों पर स्वागत किया गया तथा देर शाम गणपति प्रतिमाएं चंबल नदी ले जाई गईं। यहां पर पूरे विधि विधान के साथ में गणेश प्रतिमाओं को चंबल के जल में विसर्जित कर दिया। विसर्जन के बाद में श्रद्वालुओं ने गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। गणेश महोत्सव का आखिरी दिन होने के कारण आज देर शाम तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। उधर,चंबल नदी तट पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।
Related Posts
मंत्रिमण्डल बैठक : दिवंगत कार्मिक के माता-पिता को अब मिल सकेगी 50 प्रतिशत तक पारिवारिक पेंशन
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 19 सितंबर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रिमण्डल की…
एएनटीएफ का सुपर संडे: छह नशा तस्कर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 14 जून । राजस्थान पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने रविवार को राज्यभर में…
एसीबी की कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक के ठिकानों पर सर्च; नकदी और आभूषण बरामद
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 13 फरवरी । राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर और फलोदी में…
