थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी दुजाना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें ट्विटर के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि एक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जेवर संजीव आजाद के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें एक वीडियो अपलोड है। एक व्यक्ति जिसका नाम सौरभ नागर निवासी ग्राम दुजाना है वह व्यक्ति एक विशेष जाति के लिए जातीय टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट के संबंध में विशेष जाति वर्ग द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।सौरभ नागर द्वारा यह वीडियो बनाई गई जिसकी इंस्टाग्राम आईडी भी वर्णित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
एसआईआर में लापरवाही, 11 अधिकारियों से स्पष्टीकरण और 8 बीएलओ का रोका वेतन
ख़बर शेयर करें -निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र 291 में…
सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान देने वालों को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए : साध्वी निरंजन ज्योति
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 18 जुलाई । सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे…
प्रधानमंत्री मोदी 02 अगस्त को वाराणसी दौरे पर, प्रस्तावित जनसभा स्थल का भाजपा नेताओं ने लिया जायजा
ख़बर शेयर करें -निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री कालिका धाम में एक विशाल जनसभा…
