थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी दुजाना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें ट्विटर के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि एक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जेवर संजीव आजाद के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें एक वीडियो अपलोड है। एक व्यक्ति जिसका नाम सौरभ नागर निवासी ग्राम दुजाना है वह व्यक्ति एक विशेष जाति के लिए जातीय टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट के संबंध में विशेष जाति वर्ग द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।सौरभ नागर द्वारा यह वीडियो बनाई गई जिसकी इंस्टाग्राम आईडी भी वर्णित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
फिट रहने के बावजूद हार्ट अटैक आना चिंता का विषय : सतीश राय
ख़बर शेयर करें -फिट रहने के बावजूद हार्ट अटैक आना चिंता का विषय : सतीश राय प्रयागराज, 30 जून (हि.स)।…
बालों से पेंटिंग्स बनाने पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ख़बर शेयर करें -हमीरपुर, 23 जुलाई । बुन्देलखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नही है, कमी है तो सिर्फ उन्हें निखारने…
राजयोग से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं : डॉ. विशेष गुप्ता
ख़बर शेयर करें -राजयोग से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं : डॉ. विशेष गुप्ता मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद…
