पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव के शिवम शर्मा की पत्नी बीती मई माह से लापता थी। पति के शिकायत पर पुलिस ने महिला काे चेन्नई (तमिलनाडु) से बरामद किया। महिला ने पुलिस काे बताया कि उसके साथ फैक्टरी में काम करने वाले बिहार निवासी राजा उर्फ एहसान से उसने एक मई काे निकाह कर लिया है। उसने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम खुशबू खातून रख लिया है। निकाहनामा की जांच में पाया कि राजा मियां ने कूटरचित दस्तावेज का उपयाेग किया है। महिला का उसके पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ है। उसका छह साल का बेटा भी है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आराेपित राजा मियां, इरशाद, बिस्मिल्लाह, अनीशा बेगम तथा काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। आरोपिताें में राजा मियां उर्फ एहसान, उसके पिता बिस्मिल्लाह और मां अनीशा बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है।————-
Related Posts
एक ही फंदे पर लटकी मां, बेटी,पहुंची अस्पताल
ख़बर शेयर करें -एक ही फंदे पर लटकी मां, बेटी,पहुंची अस्पताल हाथरस ,10 जुलाई (हि.स.)। शहर के मोहल्ला कछपुरा में…
देवरिया :दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -देवरिया, 12 सितंबर । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में रुद्रपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले…
पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित हाेगी देव दीपावली की गंगा आरती
ख़बर शेयर करें -मां गंगा की 108 किलो की अष्टधातु की प्रतिमा का हाेगा विशेष श्रृंगार वाराणसी, 3 नवंबर ।…
