पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव के शिवम शर्मा की पत्नी बीती मई माह से लापता थी। पति के शिकायत पर पुलिस ने महिला काे चेन्नई (तमिलनाडु) से बरामद किया। महिला ने पुलिस काे बताया कि उसके साथ फैक्टरी में काम करने वाले बिहार निवासी राजा उर्फ एहसान से उसने एक मई काे निकाह कर लिया है। उसने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम खुशबू खातून रख लिया है। निकाहनामा की जांच में पाया कि राजा मियां ने कूटरचित दस्तावेज का उपयाेग किया है। महिला का उसके पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ है। उसका छह साल का बेटा भी है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आराेपित राजा मियां, इरशाद, बिस्मिल्लाह, अनीशा बेगम तथा काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। आरोपिताें में राजा मियां उर्फ एहसान, उसके पिता बिस्मिल्लाह और मां अनीशा बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है।————-
Related Posts
वैश्विक अनुसंधान अवसरों से शोधकर्ताओं काे मिलती है मदद : डॉ. संजीव कुमार वर्ष्णेय
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 17 मार्च । वैश्विक अनुसंधान अवसरों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से छात्रों और शुरुआती शोधकर्ताओं को न…
आज़मगढ़ में शिया-सुन्नी दंगे में हुई हत्या के मामले में 12 आरोपित दोषी करार, 17 फरवरी को सजा का ऐलान
ख़बर शेयर करें -आजमगढ़, 13 फ़रवरी । जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय की अदालत ने शुक्रवार को 27…
प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री, कहा हर प्रभावित के साथ है सरकार
ख़बर शेयर करें -उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं व स्वास्थ्य किट आदि प्रदान…
