कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर किया। एनआईबी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला स्वास्थ्य का सीधा संबंध बच्चों के कल्याण, परिवार की स्थिरता और समाज के समग्र विकास से है। उन्होंने इस अभियान को स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार, सशक्त राष्ट्र की अवधारणा से जोड़ते हुए इसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय जैविक संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान सुरक्षित डायग्नोस्टिक्स, वैक्सीन और चिकित्सीय उत्पादों की उपलब्धता के माध्यम से स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण संबंधी जागरूकता और परिवार व समुदाय के निर्णयों में महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह ने भी अपने विचार रखे और महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को समाज के विकास की नींव बताया। इस अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार नामक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Related Posts
स्वदेशी डेयरी उत्पाद से स्वास्थ्य को लाभ : आनंदीबेन पटेल
ख़बर शेयर करें -बेटियां सुरक्षित हैं तो समाज सुरक्षित है। बेटियों के चिकित्सा और सुरक्षा को लेकर समाज को अपनी…
रूद्राभिषेक आयोजन समिति ने 251 जोड़ों से कराया 21वां सामूहिक रूद्राभिषेक
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम का आरंभ नारी शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।…
वाराणसी में जुआ से आरंभ हुए विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव, उपनिरीक्षक की मोटरसाइकिल फूंकी
ख़बर शेयर करें -एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव को घटना की सूचना हुई तो मौके पर दो थाने कपसेठी एवं मिर्जामुराद…
