कार्यक्रम का आरंभ नारी शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। श्री वेंकटेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी देवनारायणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ हरिद्वार से मंगाए गए गंगाजल व काशी की भस्म के साथ-साथ दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, फल, फूल, केसर, हल्दी, रोली, अक्षत एवं पंचामृत आदि विभिन्न पूजन सामग्रियों से महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद महादेव का श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती हुई। सामूहिक रूद्राभिषेक के मुख्य यजमान आरती ठाकुर एवं मुनीश ठाकुर अपने पुत्र शुरू सरन, डाॅ. पुरु सरन साथ रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास एवं मुख्य संयोजक श्याम कृष्ण रस्ताेगी ने किया।
Related Posts
प्रबंधन को विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही का पुन: कब्जा मिला, छात्राओं-अभिभावकों की जीत
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 10 जून । राजधानी लखनऊ के विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही का भवन पुन: प्रबंधन…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे,400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 6 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी…
जिला कारागार में बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने किया बंदी भाइयाें का टीका
ख़बर शेयर करें -गुरूवार को भाई दूज पर अपने भाई के माथे पर तिलक करने के लिए सुबह से ही…
