कार्यक्रम का आरंभ नारी शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। श्री वेंकटेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी देवनारायणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ हरिद्वार से मंगाए गए गंगाजल व काशी की भस्म के साथ-साथ दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, फल, फूल, केसर, हल्दी, रोली, अक्षत एवं पंचामृत आदि विभिन्न पूजन सामग्रियों से महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद महादेव का श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती हुई। सामूहिक रूद्राभिषेक के मुख्य यजमान आरती ठाकुर एवं मुनीश ठाकुर अपने पुत्र शुरू सरन, डाॅ. पुरु सरन साथ रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास एवं मुख्य संयोजक श्याम कृष्ण रस्ताेगी ने किया।
Related Posts
वाराणसी: चितईपुर में ईओडब्ल्यू के रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत
ख़बर शेयर करें -वाराणसी: चितईपुर में ईओडब्ल्यू के रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत — गले के कैंसर…
स्कूल, अस्पताल और हाईवे से हटेंगे आवारा कुत्ते व पशु : एडीएम
ख़बर शेयर करें -उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे जनसुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी…
स्वच्छता में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयाेजित
ख़बर शेयर करें -प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने रचनात्मक विचारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता, कचरा…
