जयंती समारोह का शुभारंभ 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होगा। इस दिन हवन यज्ञ, गज पूजन और वयोवृद्ध अग्र पुरुषों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन, 23 सितंबर को सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें मेहंदी, थाल सजाओ और वेस्ट मटेरियल से संबंधित कई प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी और अग्रवाल समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा। समारोह का समापन 24 सितंबर को मोहल्ला आगरा गेट स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। इस शोभा यात्रा में एक दर्जन झांकियां और कई प्रसिद्ध बैंड शामिल होंगे। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल और सीए भूपेंद्र गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
प्रयागराज : ट्रैक्टर एवं कार की टक्कर में दो युवकों की मौत
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज : ट्रैक्टर एवं कार की टक्कर में दो युवकों की मौत प्रयागराज, 3 जुलाई (हि.स.)। सराय…
स्वच्छता में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयाेजित
ख़बर शेयर करें -प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने रचनात्मक विचारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता, कचरा…
भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है महाकुम्भ ः राजनयिक
ख़बर शेयर करें – भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है महाकुम्भ ः राजनयिक हिंदू संस्कृति को समझने के लिए प्रयागराज आकर…
