जयंती समारोह का शुभारंभ 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होगा। इस दिन हवन यज्ञ, गज पूजन और वयोवृद्ध अग्र पुरुषों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन, 23 सितंबर को सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें मेहंदी, थाल सजाओ और वेस्ट मटेरियल से संबंधित कई प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी और अग्रवाल समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा। समारोह का समापन 24 सितंबर को मोहल्ला आगरा गेट स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। इस शोभा यात्रा में एक दर्जन झांकियां और कई प्रसिद्ध बैंड शामिल होंगे। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल और सीए भूपेंद्र गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
देश-विदेश के भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दूधेश्वरनाथ महादेव कुम्भ मेला शिविर
ख़बर शेयर करें -देश-विदेश के भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दूधेश्वरनाथ महादेव कुम्भ मेला शिविर महाकुम्भनगर, 18 जनवरी…
सावन मास के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट-हरिद्वार से कांवड़ लाए शिवभक्त
ख़बर शेयर करें -सावन मास के सभी सोमवार और महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद जनपद से विभिन्न जिलों के शिवभक्त और कांवड़…
जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात रविवार को उप निरीक्षक मोहन सिंह ने…
