पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद देवरिया के रहने वाले विजय कुमार ने इकोटेक तीन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री वर्तमान में हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। वह पिछले तीन साल से एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थी। कंपनी में बुलंदशहर का रहने वाला विक्रांत शर्मा भी काम करता है। काम के दौरान आरोपित विक्रांत उनकी पुत्री के संपर्क में आया। आरोप है कि विक्रांत ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपित टालमटोल करने लगा और कथित रूप से उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस कारण युवती ने 16 सितम्बर को आत्महत्या कर ली थी। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित विक्रांत को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
राहुल की महाकुंभ अनुपस्थिति: रणनीति का मास्टरस्ट्रोक या बड़ी चूक?
ख़बर शेयर करें -19 फरवरी, 2025 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में थे, जबकि प्रयागराज में…
मीरजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 गोवंश बचाए
ख़बर शेयर करें -मीरजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 गोवंश बचाए – तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और पिकअप जब्त मीरजापुर,…
महंत कौशलेन्द्र गिरी से दुर्व्यवहार मामले में रसड़ा नपाध्यक्ष समेत सौ पर मुकदमा
ख़बर शेयर करें -महंत कौशलेन्द्र गिरी से दुर्व्यवहार मामले में रसड़ा नपाध्यक्ष समेत सौ पर मुकदमा बलिया, 8 जुलाई (हि.स.)।…
