पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद देवरिया के रहने वाले विजय कुमार ने इकोटेक तीन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री वर्तमान में हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। वह पिछले तीन साल से एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थी। कंपनी में बुलंदशहर का रहने वाला विक्रांत शर्मा भी काम करता है। काम के दौरान आरोपित विक्रांत उनकी पुत्री के संपर्क में आया। आरोप है कि विक्रांत ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपित टालमटोल करने लगा और कथित रूप से उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस कारण युवती ने 16 सितम्बर को आत्महत्या कर ली थी। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित विक्रांत को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
बीएचयू कार्यकारी परिषद गठन में जवाब दाखिल न करने पर चेतावनी
ख़बर शेयर करें -बीएचयू कार्यकारी परिषद गठन में जवाब दाखिल न करने पर चेतावनी –हाईकोर्ट ने केंद्र को दी अंतिम…
नौका विहार के साथ हुआ चंद्रोदय मंदिर के त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव का भव्य समापन
ख़बर शेयर करें -मथुरा, 02 नवम्बर। वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में चल रहे त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव का समापन रविवार को नौका…
आज का बजट प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं तरक्की का दूरदर्शी दस्तावेज : नन्दी
ख़बर शेयर करें -आज का बजट प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं तरक्की का दूरदर्शी दस्तावेज : नन्दी -यूपी को भारत…
