मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों से मानसून विदा हो चुका है तथा आगामी 5-6 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। दधिण- पश्चिमी मानसून की वापसी रेखा 32 डिग्री नोर्थ, 74 डिग्री ईस्ट में तरनतारन, संगरूर, जींद, रेवाडी, टोंक, मेहसाणा तथा पोरबंदर के 21 डिग्री नोर्थ, 68 डिग्री ईस्ट से होकर गुजर रही है। सोमवार को पूर्वी राजस्थान में कही-कही पर हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा । राज्य में सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ में 28.0 मिलीमीटर दर्ज हुई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.1 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। जयपुर के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Related Posts
किशोर को अतीत के बोझ से मुक्त कर नई शुरुआत का अवसर देना उचित, 16 साल पुराना बर्खास्तगी आदेश निरस्त
ख़बर शेयर करें -किशोर को अतीत के बोझ से मुक्त कर नई शुरुआत का अवसर देना उचित, 16 साल पुराना…
मदस विश्वविद्यालय एवं संगम विश्वविद्यालय के मध्य हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 15 जून। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर एवं संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू…
गौ महाकुंभ का जयपुर में भव्य आगाज
ख़बर शेयर करें -आध्यात्मिक प्रवक्ता सद्गुरु रितेश्वरजी महाराज ने कहा कि गाय हमारी सनातन संस्कृति का मुख्य आधार है। गाय…
