मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों से मानसून विदा हो चुका है तथा आगामी 5-6 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। दधिण- पश्चिमी मानसून की वापसी रेखा 32 डिग्री नोर्थ, 74 डिग्री ईस्ट में तरनतारन, संगरूर, जींद, रेवाडी, टोंक, मेहसाणा तथा पोरबंदर के 21 डिग्री नोर्थ, 68 डिग्री ईस्ट से होकर गुजर रही है। सोमवार को पूर्वी राजस्थान में कही-कही पर हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा । राज्य में सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ में 28.0 मिलीमीटर दर्ज हुई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.1 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। जयपुर के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Related Posts
होली पर लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, सूतक का असर नहीं
ख़बर शेयर करें -होली पर लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, सूतक का असर नहीं जयपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। इस…
जेएनवीयू रसायन विभाग में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिले अवॉर्ड
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 12 मई । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में आज एक अवॉर्ड समारोह का…
35 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -35 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। जोधपुर रेंज की साइक्लोनर पुलिस ने एक…
