प्रदेश के शहरों के तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में मौसम शुष्क रहने और हल्की हवाएं चलने से पारे में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 2-3 दिन राज्य के उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में म्यांमार से लगने वाले बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिणी उड़ीसा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर ओर तीव्र होकर अवदाब बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान राज्य के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी भागों मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य में सर्वाधिक बारिश गिर्वा (उदयपुर) में 20 मिलीमीटर दर्ज हुई। प्रदेश में 38.8 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर का दिन और 26.2 डिग्री के साथ जयपुर की रात सबसे गर्म रही।
Related Posts
तापमान में उतार-चढ़ाव, सीकर की रात सबसे ठंडी
ख़बर शेयर करें -मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर का अधिकतम तापमान 37.6 और संगरिया का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज…
बाल भक्तों ने भगवान गजानन का किया अभिषेक
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 06 सितंबर । दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार से गणेश पूजन महोत्सव…
राजभाषा हिंदी के प्रति किया जागरूक
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 24 जून । उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन…
