प्रदेश के शहरों के तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में मौसम शुष्क रहने और हल्की हवाएं चलने से पारे में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 2-3 दिन राज्य के उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में म्यांमार से लगने वाले बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिणी उड़ीसा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर ओर तीव्र होकर अवदाब बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान राज्य के पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी भागों मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य में सर्वाधिक बारिश गिर्वा (उदयपुर) में 20 मिलीमीटर दर्ज हुई। प्रदेश में 38.8 डिग्री के साथ श्रीगंगानगर का दिन और 26.2 डिग्री के साथ जयपुर की रात सबसे गर्म रही।
Related Posts
आरटीओ का अल्टीमेटम बेअसर, नियमों की उड़ रही धज्जियां
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 3 जनवरी । प्रादेशिक परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा चलाए जा रहे सडक़ परिवहन जागरूकता अभियान के…
2500 से भी अधिक स्वच्छता योद्धाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान,एक ही दिन में 1406 टन कचरे का निस्तारण कर शहर को बनाया स्वच्छ
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 01 सितंबर । मानसून के बाद जयपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं स्वस्थ बनाने के संकल्प…
नामी जुआघर चलाने वाले बबलू गन्या सहित 44 जुआरी गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -नामी जुआघर चलाने वाले बबलू गन्या सहित 44 जुआरी गिरफ्तार जयपुर, 6 मार्च (हि.स.)। नाहरगढ़ थाना पुलिस…
