थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हथेडा गांव निवासी नचक लाल की पत्नी शीला देवी (50) गुरुवार देर शाम काे गाय चराने के बाद वापस घर लौट रही थीं। अदवा-हलिया रोड पार करते समय गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला घायल हाे गई। परिजनाें ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
प्रेमी से झगड़े के बाद नाबालिग प्रेमिका का गंगा में मिला शव
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 28 फरवरी । ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी से झगड़ा हाेने के बाद नाबालिग प्रेमिका का…
रामपुर : जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 15 जुलाई । उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जीरो…
जालौन में योग दिवस पर ऐतिहासिक जनसहभागिता, 9 लाख ने किया सामूहिक योगाभ्यास
ख़बर शेयर करें -उरई, 21 जून । पूरा जिला 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय वातावरण में डूबा रहा। इस…
