थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हथेडा गांव निवासी नचक लाल की पत्नी शीला देवी (50) गुरुवार देर शाम काे गाय चराने के बाद वापस घर लौट रही थीं। अदवा-हलिया रोड पार करते समय गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला घायल हाे गई। परिजनाें ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
मऊ के विशेष भूमि अर्जन अधिकारी को अवमानना नोटिस
ख़बर शेयर करें -मऊ के विशेष भूमि अर्जन अधिकारी को अवमानना नोटिस प्रयागराज, 06 मार्च (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना…
श्री रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के ब्रह्मलीन होने पर मुख्यमंत्री योगी व राम मंदिर ट्रस्ट ने जताया शोक
ख़बर शेयर करें -श्री रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के ब्रह्मलीन होने पर मुख्यमंत्री योगी व राम मंदिर ट्रस्ट ने जताया…
मौसम अली पहलवान बने देवा मेला के चैम्पियन
ख़बर शेयर करें -इसी के साथ दंगल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। चैम्पियनशिप ट्राफी हासिल करने वाले पहलवान ने टाइगर…
