पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी कुलदीप यादव 18 वर्ष पुत्र चन्द्रशेखर यादव एनडीए की तैयारी करने के लिए जून माह में अपनी बहन के साथ जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरी हाउसिंग सोसायटी कालोनी में किराए का कमरा रहता था। आज उसकी बहन कमरे से कहीं चली गई और वापस लौटी तो भाई को फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में परिवार के लोगों को खबर दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Related Posts
प्रो. चारू मेहरोत्रा शिक्षक रतन से सम्मानित
ख़बर शेयर करें -प्रोफेसर डाॅ चारु मेहरोत्रा ने मंगलवार को बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारम्भ
ख़बर शेयर करें -सोमवार सायंकाल गोरक्षपीठाधीश्वर ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश…
अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद हो या मंदिर सभी को हटाया जा रहा है : धर्मवीर प्रजापति
ख़बर शेयर करें -अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद हो या मंदिर सभी को हटाया जा रहा है : धर्मवीर…
