पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी कुलदीप यादव 18 वर्ष पुत्र चन्द्रशेखर यादव एनडीए की तैयारी करने के लिए जून माह में अपनी बहन के साथ जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरी हाउसिंग सोसायटी कालोनी में किराए का कमरा रहता था। आज उसकी बहन कमरे से कहीं चली गई और वापस लौटी तो भाई को फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में परिवार के लोगों को खबर दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Related Posts
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी
ख़बर शेयर करें -जौनपुर, 03 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में…
‘निर्भया’ के गांव की रेड ब्रिगेड लड़कियों को दे रही आत्मरक्षा के टिप्स
ख़बर शेयर करें -बलिया, 08 मई । महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली गैंगरेप की शिकार ‘निर्भया’ के गांव की लड़कियों…
मारपीट में घायल दरोगा की हालत गम्भीर, ट्रामा सेंटर पहुंचे पुलिस कमिश्नर
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 16 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी कचहरी में मंगलवार को रिमांड पर्चा लेने आए बड़ागांव…
